उड़न तश्तरी (खेल) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ दिक्चालन सूचीफ़्रिज़्बी(रचनाकार- रानी पात्रिक) उत्तर- फ्रिस्बी,Frisbeeफ़्रिस्बी बनाने वाले फ़्रेड का निधनफ़्रिस्बी बनाने वाले फ़्रेड का निधनफ़्रिस्बी कलेक्टिव:फ़्लाइंग डिस्क फ़ेडरेशन ऑफ पाकिस्तानआधिकारिक फ़्रिस्बी जालस्थल

खेलबाहरी खेलक्रीड़ाखिलौनेमौखिक प्रशस्ति पत्र परियोजना


अंग्रेज़ीप्लास्टिकसेंटीमीटरअमेरिकायूटावॉल्टर फ्रेडरिक मॉरीसन१९४०१९४८१९५५१९५७व्हैम-ओ१९६०






   

यह लेख आज का आलेख के लिए निर्वाचित हुआ है। अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें।





उड़न तश्तरी पकड़ते हुए एक व्यक्ति


उड़न तश्तरी (अंग्रेज़ी:फ्लाइंग डिस्क या फ्रिज्बी) प्लास्टिक से निर्मित एक हल्की-फुल्की गोल तश्तरी होती है जिसे हवा में उड़ाने और पकड़ने का खेल खेलने हेतु प्रयोग किया जाता है। सागर तटों, मैदानों और स्कूल-कॉलेजों में यह खेल खेलते अनेक युवा, किशोर या बच्चे दिखते हैं। यह २० से २५ सेंटीमीटर यानी ८-१० इंच व्यास वाली तश्तरी खेल का एक अच्छा साधन है।[1] यह खिलौना बच्चों में इतना प्रिय है, कि इसके ऊपर पहेलियां भी बनती हैं।[2]


फ्रिज्बी का आविष्कार अमेरिका के यूटा राज्य के निवासी वॉल्टर फ्रेडरिक मॉरीसन ने किया था। उन्होंने १९४० के दशक में एक तश्तरी को बनाने की योजना बनायी थी, जिसे वह वलरेवे कहते थे।[3][4] इस काम में उनके सहायक थे वारेन फ्रांसिओनी। १९४८ में यह तश्तरी बाजार में बिकनी शुरू हुई और इसका नाम रखा गया था फ्लाइंग सॉसर, लेकिन तब ये खेल के रूप में कोई खास प्रसिद्धि नहीं ले पायी। १९५५ में मॉरीसन ने इसका नाम रखा प्लूटो प्लेटर। यह नाम रखे जाने के पीछे अमेरिकी जनमानस में उड़नतश्तरियों के प्रति बढ़ता कौतुहल था। इसी तश्तरी के आधार पर भावी फ्रिज्बी का रूप तैयार किया गया था।[1] सन् १९५७ में व्हैम-ओ नामक कंपनी ने इनका उत्पादन शुरू किया और मॉरीसन को फ्रिज्बी निर्माण का पेटेंट प्रदान किया गया था। इसी वर्ष प्लूटो प्लेटर का नाम बदलकर फ्रिज्बी रखा गया था जिसके पीछे व्हैम-ओ कंपनी के सहायक संस्थापक का योगदान रहा था।[3]


१९६० के दशक में व्हैम-ओ के जनरल मैनेजर एड हैड्रिक ने इसकी बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। हैड्रिक जिन्हें डिस्क स्पोटर्स के जनक के रूप में जाना जाता है, ने बाद में द इंटरनेशनल फ्रिज्बी एसोसिएशन की भी नींव रखी थी।[1] उन्होंने इसी खेल के कई नए रूपों में खेलने की विधियां शुरू की। हैड्रिक ने ही फ्रिज्बी के नए व्यावसायिक रूपांकन का आरंभ किया था, जिसके लिए उन्हें इस खेल का पेटेंट प्रदान किया गया था।[3]



सन्दर्भ




  1. फ़्रिज़्बी। हिन्दुस्तान। १८-२-२०१०


  2. उड़न तश्तरी सी उड़ती हूँ, बिन चाभी बिन इंजन।
    सबका मन बहलाती फिरती, स्टेशन से स्टेशन। बूझो तो जानूं!!! (रचनाकार- रानी पात्रिक) उत्तर- फ्रिस्बी,Frisbee आओ सीखें हिंदी: May 2009



  3. फ़्रिस्बी बनाने वाले फ़्रेड का निधन। बीबीसी-हिन्दी। १३ फ़रवरी २०१०


  4. फ़्रिस्बी बनाने वाले फ़्रेड का निधन। दैट्स ऑन हिन्दी। १३ फ़रवरी २०१०



बाहरी कड़ियाँ





  • फ़्रिस्बी कलेक्टिव: विश्व भर से २०० से अधिक उड़न तश्तरियों का संग्रह

  • फ़्लाइंग डिस्क फ़ेडरेशन ऑफ पाकिस्तान


  • आधिकारिक फ़्रिस्बी जालस्थल : ओ-व्हैम ब्राण्ड


Popular posts from this blog

बाताम इन्हें भी देखें सन्दर्भ दिक्चालन सूची1°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.033331°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.03333

Why is the 'in' operator throwing an error with a string literal instead of logging false?Why can't I use switch statement on a String?Python join: why is it string.join(list) instead of list.join(string)?Multiline String Literal in C#Why does comparing strings using either '==' or 'is' sometimes produce a different result?How to initialize an array's length in javascript?How can I print literal curly-brace characters in python string and also use .format on it?Why does ++[[]][+[]]+[+[]] return the string “10”?Why is char[] preferred over String for passwords?Why does this code using random strings print “hello world”?jQuery.inArray(), how to use it right?

What does CI-V stand for?