मरमारा अन्ताल्या होटल अनुक्रम क्षेत्र का भूगोल होटल डिज़ाइन होटल शुल्क बाहरी कड़ियाँ दिक्चालन सूचीमरमारा अंताल्या होटल का आधिकारिक जालस्थल

होटलतुर्की में होटल


मरमारा प्रांतअमेरिकाटोक्योकाहिराक्यूबेक सिटीयूरोडॉलररुपयेतुर्कीसाँचा:तुर्क चिह्नमरमारा अंताल्या होटल का आधिकारिक जालस्थल




मरमारा अंताल्या होटल तुर्की के मरमारा प्रांत में स्थित है। इस पांच सितारा होटल कि विशेषता यह है कि इसका एक अलग भाग घूमता है, जैसे पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। इस भाग में २४ कमरे हैं और इन्हें घूमकर पूरा चक्कर काटने में २ से २२ घंटे के बीच के बीच लगते हैं।




अनुक्रम





  • 1 क्षेत्र का भूगोल


  • 2 होटल डिज़ाइन


  • 3 होटल शुल्क


  • 4 बाहरी कड़ियाँ




क्षेत्र का भूगोल




मरमारा क्षेत्र।


मरमारा अंताल्या तुर्की में भूमध्य सागर के किनारे अंताल्या शहर के पूर्वी छोर पर प्रसिद्ध फालेज चोटियों पर स्थित है। पास ही लारा बीच है। यह समूचा इलाका भौगोलिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद अनूठा है। फालेज पहाडियों की भूसंरचना दुनिया में अपनी तरह की अकेली मानी जाती है। इनके बनने की प्रक्रिया ६.४ करोड़ वर्ष पहले आरंभ हुई और हिमयुग का अंत होते-होते समाप्त हो गई। समुद्र की लहरों के साथ आने वाली रेत और समुद्र की ओर बहने वाली नदियों व पिघलती बर्फ के साथ आने वाली चूना मिट्टी से मिलकर ये पहाडियां बनी हैं। इस क्षेत्र में विशेष रूप से चलने वाली तेज समुद्री हवाओं और भारी बारिश ने इन पहाडियों में कई छेद बना दिए, जैसे किसी स्पंज में होते हैं। ये मिली-जुली संरचना अपनेआप में एक आश्चर्य है।



होटल डिज़ाइन


यूं तो दुनिया में कई ऐसी इमारतें, रेस्त्रां हैं जो घूमते हैं। अमेरिका में ही २० से अधिक घूमते रेस्त्रां हैं। टोक्यो, काहिरा, क्यूबेक सिटी इत्यादि नगरों में भी होटलों के ऊपर घूमते रेस्त्रां हैं। लेकिन २,७५० टन भारी भवन को धुरी पर घुमा देना, निसंदेह अभियांतिकी का एक अनुपम उदाहरण है। एक घूमते भवन में सारी सुविधाएं, खडी़ करना-पानी, फ्लश, सीढियां, सब अनोखा लगता है। आप बाहर न देखें तो आपको पता तक नहीं लगेगा कि आपका भवन धुरी पर चक्कर लगा रहा है। यह भवन ४७८ टन पानी से भरी एक टंकी में तैरता है। इसके तीन तल पानी की सतह से नीचे हैं। प्रवेश द्वार पर एक बड़ा सा लाउंज है और ऊपर के तीन तलों पर कमरे। घूमने की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के रहे, इसके लिए बेसमेंट में बिजली से चलने वाली छह मोटरें लगाई गई हैं। इसलिये जहां सोते समय कुछ और दृश्य होता हैं तो सुबह उठने पर कुछ और। और विश्वास मानिए कि सामने चाहे जो दृश्य हो, हर दृश्य इतना सुंदर होगा कि कल्पनालोक में सा अनुभव होता है।


मरमारा अंताल्या ऐसे ही क्षेत्र में है। यह होटल बहुत बडा़ है और इसमें कुल २३८ कमरे हैं। इनमें से २४ कमरे उस घूमते विंग में हैं। होटल की कई विशेषताएँ हैं। इसमें टुटी फ्लोर नाम से एक पूरा तल है, जहां का वातावरण पूरी तरह से अनौपचारिक है। इसे बनाया ही अतिथियों को घर जैसा महसूस कराने के लिए गया था। यहां आप खाते हुए ई-मेल चेक कर सकते हैं, सोफे पर पसर कर किताब पढ सकते हैं, झूला झूलते हुए ड्रिंक का मजा ले सकते हैं, इत्यादि, इत्यादि। इस तल पर आर्ट गैलरी भी है और अनूठे स्वाद का मजा़ देने वाला साकिज आना भी। वेलनेस सेंटर, ओलंपिक साइज का स्वीमिंग पूल इत्यादि तो खैर हैं ही। होटल अपनी सुविधाओं और आम होटलों से अधिक बडे़ कमरों, खुली-खुली जगह और अनौपचारिक वातावरण के लिए बहुत जाना जाता है।


इस होटल का अपना निजी तट है, जो चट्टानों से घिरा है और अपनी अलग नदी भी। लगभग तीन सौ मीटर लंबी नदी में लोग कैनोइंग और अन्य वाटर स्पो‌र्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। नदी में बहाव को हर प्रकार से नियंत्रित किया जा सकता है। यानी आपको होटल छोडे बिना हर प्रकार का रोमांच मिल सकता है। जिन लोगों को मन इस रोमांच से न भरे तो होटल से ९० किलोमीटर दूर कोप्रुलू कैनयन राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। केवल तीन किलोमीटर दूर अंताल्या का सिटी सेंटर है।



होटल शुल्क


होटल के मुख्य भवन में एक कमरे का किराया ५८ यूरो या ७५ डॉलर या ३६ सौ रुपये प्रति रात्रि है और घूमते विंग यानी रिवॉल्विंग लॉफ्ट में एक कमरे का प्रति रात्रि किराया ८८ यूरो या ११४ डॉलर या ५५ सौ रुपये हैं। दुनिया के बाकी प्रमुख नगरों में होटलों के किरायों से तुलना करें तो ये कमरे बहुत सस्ते कहे जाएंगे। अंताल्या हवाईअड्डा मात्र १५ किलोमीटर दूर है और वहां से होटल पहुंचने में मात्र १५ मिनट लगते हैं। यहां का मौसम लगभग पूरे वर्ष घूमने के अनुकूल रहता है। कहा जाता है कि यहां वर्षभर में तीन सौ दिन अच्छी धूप खिली रहती है। तुर्की दुनिया के सबसे सुंदर देशों में से एक है। अंताल्या की यात्रा बहुत यादगार अनुभवों में से एक हो सकती है।



बाहरी कड़ियाँ


साँचा:तुर्क चिह्न मरमारा अंताल्या होटल का आधिकारिक जालस्थल







Popular posts from this blog

Why is the 'in' operator throwing an error with a string literal instead of logging false?Why can't I use switch statement on a String?Python join: why is it string.join(list) instead of list.join(string)?Multiline String Literal in C#Why does comparing strings using either '==' or 'is' sometimes produce a different result?How to initialize an array's length in javascript?How can I print literal curly-brace characters in python string and also use .format on it?Why does ++[[]][+[]]+[+[]] return the string “10”?Why is char[] preferred over String for passwords?Why does this code using random strings print “hello world”?jQuery.inArray(), how to use it right?

बाताम इन्हें भी देखें सन्दर्भ दिक्चालन सूची1°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.033331°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.03333

Reverse int within the 32-bit signed integer rangeReverse int within the 32-bit signed integer range: $[−2^31, 2^31 − 1]$ OptimizedCombining two 32-bit integers into one 64-bit integerDetermine if an int is within rangeLossy packing 32 bit integer to 16 bitComputing the square root of a 64-bit integerKeeping integer addition within boundsSafe multiplication of two 64-bit signed integersLeetcode 10: Regular Expression MatchingReverse the digits of an Integer“Add two numbers given in reverse order from a linked list”Reverse int within the 32-bit signed integer range: $[−2^31, 2^31 − 1]$ Optimized