दो बीघा ज़मीन अनुक्रम संक्षेप मुख्य कलाकार संगीत रोचक तथ्य नामांकन और पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ दिक्चालन सूचीदो बीघा ज़मीन सं

1953 में बनी हिन्दी फ़िल्मफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार विजेता


हिन्दी भाषाबलराज साहनीनिरूपा रॉयमुरादभारतीय रुपयाभारतीय रुपयाकोलकाताशैलेन्द्रसलिल चौधरीराष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार




















दो बीघा ज़मीन

दो बीघा ज़मीन (1953 फ़िल्म) का पोस्टर.jpg
दो बीघा ज़मीन का पोस्टर
निर्देशक
बिमल रॉय
निर्माता
बिमल रॉय
लेखक
सलिल चौधरी (कहानी)
पौल महेन्द्र (डायलॉग)
ऋषिकेश मुखर्जी (पटकथा)
अभिनेता
बलराज साहनी
निरूपा रॉय
मीना कुमारी
जगदीप
मुराद
संगीतकार
सलिल चौधरी
प्रदर्शन तिथि(याँ)

1953
देश
भारत
भाषा
हिन्दी


चित्र:Do Bigha Zamin (1953).webmPlay media

दो बीघा ज़मीन


दो बीघा ज़मीन 1953 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस में सामान्य रही।




अनुक्रम





  • 1 संक्षेप


  • 2 मुख्य कलाकार


  • 3 संगीत


  • 4 रोचक तथ्य


  • 5 नामांकन और पुरस्कार


  • 6 बाहरी कड़ियाँ




संक्षेप


शम्भू (बलराज साहनी) एक ग़रीब किसान है जिसके पास पूरे परिवार का पेट पालने के लिए सिर्फ़ दो बीघा ज़मीन ही है। उसके परिवार में उसकी पत्नी पार्वती पारो (निरूपा रॉय), लड़का कन्हैया, बाप गंगू और एक आने वाली सन्तान हैं। कई सालों से उसके गाँव में लगातार सूखा पड़ रहा है और शम्भू जैसे ग़रीब किसान बदहाली का शिकार हैं। उसके गाँव में एक ज़मींदार है ठाकुर हरनाम सिंह (मुराद), जो शहर के व्यवसायियों के साथ मिलकर अच्छा मुनाफ़ा कमाने के लिए अपनी विशाल ज़मीन पर एक मिल खोलने की योजना बनाता है। बस एक ही अड़चन है कि उसकी ज़मीन के बीचों बीच शम्भू की ज़मीन है। हरनाम सिंह काफ़ी आश्वस्त होता है कि शम्भू अपनी ज़मीन उसे बेच ही देगा। जब शम्भू हरनाम सिंह की बात नहीं मानता है तो हरनाम सिंह उसे अपना कर्ज़ा चुकाने को कहता है। शम्भू अपने घर का सारा सामान बेचकर भी रक़म अदा नहीं कर पाता क्योंकि हरनाम सिंह के मुंशी ने सारे क़ागज़ात जाली कर दिये थे और रक़म बढ़कर भारतीय रुपया६५ से भारतीय रुपया२३५ हो जाती है। मामला कोर्ट में जाता है और कोर्ट अपना फ़ैसला यह सुनाता है कि ३ माह के अन्दर शम्भू को यह रक़म चुकानी होगी वर्ना उसके खेत बेच कर यह रक़म हासिल कर ली जायेगी।

मरता क्या न करता। शम्भू को उसके जानने वाले यह सलाह देते हैं कि वह कोलकाता में जाकर नौकरी कर ले और अपना कर्ज़ा चुका दे। शम्भू अपने बेटे के साथ कोलकाता चला जाता है और रिक्शा चालक का व्यवसाय अपना लेता है। लेकिन एक के बाद एक हादसे (जैसे उसका ख़ुद चोटिल हो जाना, उसकी पत्नी का कोलकाता में चोटिल हो जाना और उसके बच्चे द्वारा चोरी) उसकी कमाई पूंजी को ख़त्म कर देते हैं।

जब अपनी सारी पूंजी गंवा कर वह गाँव वापिस आता है तो पाता है कि उसकी ज़मीन बिक चुकी है और उस जगह पर मिल बनाने का काम चल रहा है। उसका बाप बदहवास (पागल) सा फिर रहा है। अंत में वह अपनी ज़मीन की एक मुट्ठी मिट्टी लेने की कोशिश करता है लेकिन वहाँ बैठे गार्ड उससे वह भी छीन लेते हैं।



मुख्य कलाकार



  • बलराज साहनी - शम्भू


  • निरूपा रॉय - पार्वती


  • मुराद - ठाकुर हरनाम सिंह


  • मीना कुमारी - बहू


  • जगदीप - लालू 'उस्ताद'


  • नज़ीर हुसैन - बूढ़ा रिक्शा चालक


संगीत


इस फ़िल्म के गीतों के बोल लिखे थे शैलेन्द्र ने और उनको स्वरबद्ध किया था सलिल चौधरी ने।


















दो बीघा ज़मीन के गीत
गीतगायक

आ जा री आ निंदिया तू आ
लता मंगेशकर

अजब तोरी दुनिया हो मेरे राजा
मोहम्मद रफ़ी

धरती कहे पुकार के
मन्ना डे, लता मंगेशकर और साथी

हरियाला सावन ढोल बजाता आयामन्ना डे, लता मंगेशकर और साथी


रोचक तथ्य


  • फ़िल्म का ख़िताब रबीन्द्रनाथ ठाकुर की कविता दुई बीघा जोमी से लिया गया है।

  • अपने क़िरदार के साथ न्याय करने के लिये बलराज साहनी ने कोलकाता की सड़कों पर ख़ुद रिक्शा चलाया और रिक्शा चालकों के साथ बातचीत कर के यह पाया कि जो क़िरदार वह निभाने जा रहे हैं वह किस हद तक सही है।


नामांकन और पुरस्कार


सन् १९५४ में पहली बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार स्थापित किये गये थे और इस फ़िल्म को दो पुरस्कार मिले



  • 1954 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार


  • 1954 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार - बिमल रॉय

इसके अलावा इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए प्रथम राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।



बाहरी कड़ियाँ



  • दो बीघा ज़मीन इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर







Popular posts from this blog

बाताम इन्हें भी देखें सन्दर्भ दिक्चालन सूची1°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.033331°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.03333

Why is the 'in' operator throwing an error with a string literal instead of logging false?Why can't I use switch statement on a String?Python join: why is it string.join(list) instead of list.join(string)?Multiline String Literal in C#Why does comparing strings using either '==' or 'is' sometimes produce a different result?How to initialize an array's length in javascript?How can I print literal curly-brace characters in python string and also use .format on it?Why does ++[[]][+[]]+[+[]] return the string “10”?Why is char[] preferred over String for passwords?Why does this code using random strings print “hello world”?jQuery.inArray(), how to use it right?

How can we generalize the fact of finite dimensional vector space to an infinte dimensional case?$k[x]$-module and cyclic module over a finite dimensional vector spaceSubspace of a finite dimensional space is finite dimensionalIf V is an infinite-dimensional vector space, and S is an infinite-dimensional subspace of V, must the dimension of V/S be finite? ExplainWhy is an infinite dimensional space so different than a finite dimensional one?base for finite dimensional vector space is not infinite dimensional vector space?Any finite-dimensional vector space is the dual space of anotherHaving Trouble Understanding Meaning Of A Finite-Dimensional Vector SpaceProve that “Every subspaces of a finite-dimensional vector space is finite-dimensional”Ring as a finite dimensional Vector space over a field KQuestion regarding basis and dimension