फ़तेह ख़ाँ दिक्चालन सूची
तुग़लक़ वंश
फ़िरोजशाह तुग़लक़ग़यासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीयनसरत शाह तुग़लक़
फ़तेह ख़ाँ, सुल्तान फ़िरोजशाह तुग़लक़ (1351-1388 ई.) का सबसे बड़ा पुत्र था।
फ़िरोजशाह तुग़लक़ की मृत्यु से पूर्व ही फ़तेह ख़ाँ की मृत्यु हो गई थी।
उसका बड़ा लड़का ग़यासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय अपने बाबा सुल्तान फ़िरोजशाह तुग़लक़ की मृत्यु के पश्चात दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
गद्दी पर बैठने के कुछ ही महीनों उसे अपदस्थ करके उसकी हत्या कर दी गई।
फ़तेहख़ाँ का दूसरा लड़का नसरत शाह तुग़लक़, तुग़लक़ वंश का उपांतिम सुल्तान था।
नसरत शाह तुग़लक़ ने 1395 से 1399 ई. तक शासन किया।