क्रकाउ दिक्चालन सूची

पोलैण्ड के प्रान्तपोलैंड का भूगोल


पोलिशपोलैंडचेकोस्लोवाकियापोलैंडद्वितीय महायुद्ध






क्रकाउ।




मुख्य वर्ग


क्रकाउ (पोलिश : Kraków, Krakow) पोलैंड का ए॰ प्रांत है जो उत्तर में कील्से प्रांत, पूर्व में जेजाँड प्रांत, पश्चिम में स्लास्क प्रांत तथा दक्षिण में चेकोस्लोवाकिया देश से घिरा है। क्राकोव पोलैंड में लगभग 800,000 निवासियों के साथ दूसरा सबसे बड़ा शहर है। 1596 में पोलिश राजा वारसॉ में स्थानांतरित होने तक यह पोलैंड की राजधानी शहर भी था।


क्रकॉउ प्रांत के मुख्य नगर का नाम भी क्रकॉउ ही है। वह विस्चुला नदी के बाएँ किनारे पर बसा है और सामरिक दृष्टि से उसका महत्व है। कहा जाता है कि ७०० ई. में यहाँ पोलिश राजकुमार क्राक ने ए॰ दुर्ग स्थापित किया था। १०वीं शती में वह बोहोमिया में सम्मिलित कर लिया गया था। १२४१ ई. में तातारियों के आक्रमण के फलस्वरूप नगर ए॰ दम नष्ट हो गया था। बाद में जर्मन प्रवासियों ने इसे फिर से बसाया। और समृद्ध किया। १३०५ ई. में पोलैंड नरेश लैडिस्लाउस लोकीटेक ने इसे अपनी राजधानी बनाया। १७९९ में इसपर आस्ट्रिया का प्रभुत्व स्थापित हुआ। प्रथम महायुद्ध की समाप्ति पर यह पोलिश गणतंत्र में सम्मिलित किया गया। यहाँ के मुख्य उद्योग मशीन, कृषि-यन्त्र, रसायन, साबुन, तंबाकू हैं। किंतु यह नगर मुख्यत: व्यापारिक केन्द्र है। यहाँ निकटवर्ती प्रदेशों से माल आता और जाता है।


इस प्रांत पर १९३९ ई. में जर्मनों ने अधिकार कर लिया था। १९४५ ई. में उन्होंने उसे पोलैंड को लौटाया। इस प्रांत का क्षेत्रफल ६,१४६ वर्गमील है। इसमें विस्चुला और उसकी डूनाजेक और विस्लोका बहती हैं। इसका उत्तरी भाग उपजाऊ मैदान है किंतु मध्य भाग पठारीय है। इसके बोचनिया और वीलिज्का के नमक के खान प्राचीनकाल से प्रख्यात रहे हैं। इस प्रांत का अधिकांश भाग पोलैंड के प्रथम विभाजन के समय आस्ट्रिया के अधिकार में था और १९१८ ई. तक पश्चिमी गैलीशिया कहलाता था। द्वितीय महायुद्ध के समय जर्मन सेना युद्ध आरम्भ के प्रथम सप्ताह में ही इस प्रांत में घुस आई थी।


क्राको पोलैंड में मुख्य सांस्कृतिक केंद्र है। यह चर्चों, महलों और घरों जैसे संरक्षित मध्ययुगीन वास्तुकला के कारण, देश का दूसरा सबसे अधिक दौरा किया जाने वाला शहर है। क्राको में मुख्य बाजार स्क्वायर पूरे यूरोप में सबसे बड़ा मध्यकालीन वर्ग है। Wawel Castle (वावेल कैसल), जो एक पहाड़ी पर पुराने शहर के ऊपर हावी है, पोलिश राजाओं की पूर्व सीट है। क्राको में सबसे महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों में ग्रैंड थिएटर (सलोवेकी थिएटर), काज़िमियरज़ का यहूदी जिला, वावेल पहाड़ी के नीचे ड्रैगन की गुफा, सेंट मैरी चर्च और क्लॉथ हॉल (Sukiennice) शामिल हैं।


क्राकोव शहर स्पीलबर्ग की युद्ध फिल्म "शिंडलर्स लिस्ट" के लिए मुख्य सेटिंग था।







Popular posts from this blog

बाताम इन्हें भी देखें सन्दर्भ दिक्चालन सूची1°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.033331°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.03333

Why is the 'in' operator throwing an error with a string literal instead of logging false?Why can't I use switch statement on a String?Python join: why is it string.join(list) instead of list.join(string)?Multiline String Literal in C#Why does comparing strings using either '==' or 'is' sometimes produce a different result?How to initialize an array's length in javascript?How can I print literal curly-brace characters in python string and also use .format on it?Why does ++[[]][+[]]+[+[]] return the string “10”?Why is char[] preferred over String for passwords?Why does this code using random strings print “hello world”?jQuery.inArray(), how to use it right?

What does CI-V stand for?