फोर्जिंग इन्हें भी देखें दिक्चालन सूची
यांत्रिक प्रौद्योगिकीविनिर्माण प्रक्रिया
दबावधातुओपन डाई फोर्जिंगक्लोज्ड डाई फोर्जिंगनीयर नेट आकृति/प्रीसीजन फोर्जिंग
फोर्जिंग क्रिया का एनीमेशन
फोर्जिंग प्रक्रिया के पहले और बाद में
उचित स्थान पर दबाव का उपयोग करते हुए धातु की प्लास्टिक अवस्था को मनचाहा आकृति देने को गढ़त या फोर्जन या फोर्जिंग (forging) कहते हैं। धातु को आकृति देना आधुनिक प्रविधि के द्वारा ग्रेन-ढांचे को परिष्कृत करता है; इसकी अंतनिर्हित क्षमता का विकास करता है; यांत्रिक-विशेषता को सुधारता है और ढांचागत समानता का उत्पादन करता है जो छिपे हुए आंतरिक दोषों से मुक्त करता है। फोर्जिंग विभिन्न प्रविधियों के द्वारा की जाती है जैसे खुले सांचे की गढ़त ओपन डाई फोर्जिंग, बंद सांचे की गढ़त क्लोज्ड डाई फोर्जिंग और सटीक गढ़त नीयर नेट आकृति/प्रीसीजन फोर्जिंग शामिल हैं।
फोर्जिंग की क्रिया सामान्य ताप पर (room temperature), मामूली गर्म अवस्था में (warm) या खूब गर्म करके (hot) की जाती है। फोर्ज करके बनाये गये अवयव (हिस्से) एक किलो से भी छोटे से लेकर सैकड़ों मीट्रिक टन के हो सकते हैं। फोर्ज करके बनाये हुए अवयवों को अन्तिम रूप देने के लिये प्राय: कुछ और प्रक्रियाओं से गुजारना पड़ता है।
इन्हें भी देखें
- धातुकर्म
पात फोर्जन (ड्रॉप फोर्जिंग)