पश्चिमी सिक्किम प्रमुख आकर्षण अनुक्रम आवागमन बाहरी कड़ियाँ दिक्चालन सूचीसिक्किम पूर्व का सौन्दर्य Travel article on Varsey by Rangan DattaTravel article on Rabdantse by Rangan dattaTravel article on Yuksum by Rangan DattaTravel article on Khandosangphuk by Rangan dattaTravel article on Rinchenpong by Rangan DattaTravel article on West SikkimRangan Datta's Home Page

सिक्किमसिक्किम का पर्यटन


सिक्किमहिमालय






थांगशिंग के निकट ग्लेशियर


सिक्किम का पश्‍िचमी जिला पूर्वी हिमालय क्षेत्र के सबसे खूबसूरत और पवित्र स्थानों में एक माना जाता है। इस क्षेत्र की जैव विविधता इसे अन्य स्थानों से अलग करती है। साथ ही यहां स्थित अनेक मठों के कारण इसे मठभूमि नाम से भी संबोधित किया जाता है। यहां के कुछ मठ तो शताब्दियों पुराने हैं। एक रिज पर स्थित संगा चोलिंग मठ 1697 में बनवाया गया था। इसे सिक्किम राज्य के सबसे प्राचीन मठों में एक माना जाता है। यहां की खेचियापलरी झील धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा सस्पेंशन सिंगशोर ब्रिज यहां आने वाले पर्यटकों आकर्षण के केन्द्र में रहता है। पश्‍िचमी सिक्किम के हर हिस्से में खूबसूरत झरनों को देखा जा सकता है। इस जिले को लोकप्रिय जोंगरी-गोईचाला ट्रैकिंग रूट का प्रवेश द्वार माना जाता है।


इन्हें भी देखें: पश्चिम सिक्किम जिला


प्रमुख आकर्षण





अनुक्रम





  • 1 प्रमुख आकर्षण


  • 2 आवागमन


  • 3 बाहरी कड़ियाँ



पेमायंगत्से मठ

यह मठ राज्य के सबसे प्राचीन मठों में एक है। मूलरूप से लोकप्रिय लामा ल्हातसुन चेपों द्वारा इस मठ को स्थापित किया गया था। यह प्राचीन मठ निंगमा बौद्ध से संबंधित है। प्रारंभ में राजशाही की प्रमुख धार्मिक गतिविधियां यही संपन्न होती थीं। समुद्र तल से 6840 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मठ एक पहाड़ी के शिखर पर बना है। मठ से हिमालय पर्वत श्रंखला के खूबसूरत दृश्यों को देखा जा सकता है।


रबदेंत्से अवशेष

यह स्थान युकसोम के बाद सिक्किम की दूसरी पूर्ववती राजधानी थी। 1814 तक सिक्किम के राजाओं ने इसी स्थान से राज्य में शासन किया था। वर्तमान में यह स्थान क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इन अवशेषों के शिखर से गहरी घाटियों के अलावा कंजनजंगा पर्वत श्रृंखला के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं।


संगा-चोलिंग मठ

यह मठ पेलिंग और पेमायंगत्से मठ के ऊपर एक रिज पर स्थित है। 1697 में बने इस मठ को भी सिक्किम के प्राचीनतम मठों में शुमार किया जाता है। इस मठ तक पहुंचने के लिए लगभग 40 मिनट की खड़ी चढाई चढनी होती है। इसके चारों तरफ के जंगलों की खूबसूरती देखते ही बनती है।


खेचियोपालरी झील

यह झील सिक्किम राज्य की सबसे पवित्र झीलों में एक मानी जाती है। चारो तरफ से वनों से घिरी यह झील बौद्धों और हिन्दुओं दोनों के लिए विशेष महत्व रखती है। माना जाता है कि यहां की चिड़िया झील में एक पत्ती को भी नहीं बहने देतीं। यहां के शांत वातावरण में ठहरने की व्यवस्था है।


युक्सम

यह सिक्किम की प्रथम राजधानी थी। ऐतिहासिक दस्तवेजों के आधार पर कहा जाता सकता है कि सिक्किम साम्राज्य के प्रथम चोग्याल को 1641 में यहीं तीन लामाओं ने पवित्र किया था। सिक्किम का इतिहास यहीं से प्रारंभ होता है। जिले के लोगों की नजरों यह एक पवित्र स्थान माना जाता है।


ताशीदिंग मठ

यह मठ हृदय के आकार के एक पहाड़ी के शिखर पर बना है। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार गुरू पद्मसंभव ने 8वीं शताब्दी में यहीं पर सिक्किमवासियों को आशीर्वाद दिया था। यद्यपि इस मठ को 18वीं शताब्दी में गदक सेंपा चेंपो ने बनवाया था। यह उन तीन लामाओं में एक थे जिन्होनें प्रथम चोग्यल को पवित्र किया था। यह मठ अति पवित्र चोरटन के लिए प्रसिद्ध है। भूमचू नामक यहां का जल पर्व भी बेहद लोकप्रिय है।


वारसी

यह स्थान समुद्र तल से 10000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वारसी रोडोडेनड्रोन अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है। हिमालय की खूबसूरती को यहां से निहारा जा सकता है। यह स्थान ट्रैकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आने वाले पर्यटन गुरूकुंज में ठहर सकते हैं।



आवागमन


वायु मार्ग

बागडोगरा में सिक्किम का करीबी एयरपोर्ट है, जो कोलकाता, मुंबई, दिल्ली आदि प्रमुख शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।


रेल मार्ग

रेलमार्ग से सिक्किम जाने के लिए न्यू जलपाईगुडी और सिलीगुड़ी से होकर जाना पड़ता है। यहां से बस या टैक्सी के द्वारा पश्चिमी सिक्किम पहुंचा जा सकता है।


सड़क मार्ग

सिलीगुडी और कलिंगपोंग से सड़क मार्ग द्वारा सीधे यहां पहुंचा जा सकता है। पड़ोसी राज्यों और राज्य के अन्य हिस्सों से यहां के लिए नियमित बसें चलती रहती हैं।



बाहरी कड़ियाँ


  • सिक्किम पूर्व का सौन्दर्य

  • Travel article on Varsey by Rangan Datta

  • Travel article on Rabdantse by Rangan datta

  • Travel article on Yuksum by Rangan Datta

  • Travel article on Khandosangphuk by Rangan datta

  • Travel article on Rinchenpong by Rangan Datta

  • Travel article on West Sikkim

  • Rangan Datta's Home Page


Popular posts from this blog

बाताम इन्हें भी देखें सन्दर्भ दिक्चालन सूची1°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.033331°05′00″N 104°02′0″E / 1.08333°N 104.03333°E / 1.08333; 104.03333

Why is the 'in' operator throwing an error with a string literal instead of logging false?Why can't I use switch statement on a String?Python join: why is it string.join(list) instead of list.join(string)?Multiline String Literal in C#Why does comparing strings using either '==' or 'is' sometimes produce a different result?How to initialize an array's length in javascript?How can I print literal curly-brace characters in python string and also use .format on it?Why does ++[[]][+[]]+[+[]] return the string “10”?Why is char[] preferred over String for passwords?Why does this code using random strings print “hello world”?jQuery.inArray(), how to use it right?

How can we generalize the fact of finite dimensional vector space to an infinte dimensional case?$k[x]$-module and cyclic module over a finite dimensional vector spaceSubspace of a finite dimensional space is finite dimensionalIf V is an infinite-dimensional vector space, and S is an infinite-dimensional subspace of V, must the dimension of V/S be finite? ExplainWhy is an infinite dimensional space so different than a finite dimensional one?base for finite dimensional vector space is not infinite dimensional vector space?Any finite-dimensional vector space is the dual space of anotherHaving Trouble Understanding Meaning Of A Finite-Dimensional Vector SpaceProve that “Every subspaces of a finite-dimensional vector space is finite-dimensional”Ring as a finite dimensional Vector space over a field KQuestion regarding basis and dimension