तगालोग भाषा अनुक्रम नामोत्पत्ति इतिहास इन्हें भी देखें सन्दर्भ दिक्चालन सूचीtglTagalog Borrowings and Cognates"Baybayin, the Ancient Philippine script"
तगालोग भाषाफ़िलिपीन्ज़ की भाषाएँमलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ
दक्षिणपूर्वी एशियाफ़िलिपीन्ज़ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवारमलय-पोलेनीशियाईभाषाअंग्रेज़ीराजभाषाभाषावैज्ञानिकमिन्दानाओविसाया द्वीपोंलगूना ताम्रपत्र अभिलेखसंस्कृतमलयजावा भाषाभारतब्राह्मी लिपिबायबायिनलिपिपुस्तकस्पेनउपनिवेशीस्पेनी भाषाअनुवादितरोमन लिपि
| तगालोग | ||
|---|---|---|
| Wikang Tagalog | ||
| बोली जाती है | ||
| कुल बोलने वाले | — | |
भाषा परिवार | ऑस्ट्रोनीशियाई
| |
| भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | tl | |
ISO 639-2 | tgl | |
ISO 639-3 | tgl | |
इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। अगर आपके ब्राउज़र में इसकी सुविधा नहीं है, तो इसके अक्षर ग़लत प्रदर्शित हो सकते हैं। और जानकारी... | ||
| तगालोग भाषा संस्करणका विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोश |
फ़िलिपीन्ज़ का राष्ट्रीय चिन्ह, जिसमें राष्ट्रीय सूत्रवाक्य भी लिखा है। शब्द - "माका-दियोस, माका-ताओ, माकाकलीकासान एत माकाबंसा" (भगवान के लिए, जनता के लिए, प्रकृति के लिये और देश के लिए; इस में "बंसा" शब्द संस्कृत के "वंश" शब्द का रूप है।[1]
तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है।
अनुक्रम
1 नामोत्पत्ति
2 इतिहास
3 इन्हें भी देखें
4 सन्दर्भ
नामोत्पत्ति
"तगालोग" शब्द "तगा" (अर्थ: निवासी) और "इलोग" (अर्थ: नदी) के मिश्रण से बना है। इसका अर्थ "नदी के किनारे का निवासी" है। कुछ भाषावैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि तगालोग और अन्य मध्य-फ़िलिपीनी भाषाएँ बोलने वाले समुदाय मूलतः पूर्वोत्तरी मिन्दानाओ या पूर्वी विसाया द्वीपों के रहने वाले थे।[2][3]
इतिहास
तगालोग का सर्वप्रथम लिखित रूप सन् ९०० ईसवी की लगूना ताम्रपत्र अभिलेख में मिलता है जिसमें संस्कृत, मलय, जावा भाषा व पुरानी तगालोग की लिखाईयों के अंश हैं। इस काल में भारत की ब्राह्मी लिपि पर आधारित बायबायिन तगालोग की मानक लिपि बन गई।[4] तगालोग में लिखी गई सबसे पहली पुस्तक सन् १५९३ में फ़िलिपीन्ज़ पर स्पेन के उपनिवेशी क़ब्ज़े के काल में प्रकाशित "क्रिस्तीना डोक्त्रीना" (इसाई मत-शिक्षा) थी, जो स्पेनी भाषा से अनुवादित करके तगालोग में बायबायिन लिपि, और फिर तगालोग को रोमन लिपि में लिखने के एक आरम्भिक प्रयास के साथ लिखी गई। १९वीं सदी के अन्त तक बायबायिन प्रयोग में थी लेकिन २०वीं शताब्दी में रोमन ही तगालोग को लिखने की मानक लिपि बन गई।
इन्हें भी देखें
- मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ
- ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार
सन्दर्भ
↑ "Tagalog Borrowings and Cognates," Jean-Paul G. Potet, Lulu.com, 2016, ISBN 9781326615796, ... bansâ: bansâq=nation - Sans. vansa वंश ...
↑ Zorc, David. 1977. "The Bisayan Dialects of the Philippines: Subgrouping and Reconstruction"। Pacific Linguistics C.44. Canberra: The Australian National University
↑ Blust, Robert. 1991. "The Greater Central Philippines hypothesis". Oceanic Linguistics 30:73–129
↑ Morrow, Paul. "Baybayin, the Ancient Philippine script". MTS. अभिगमन तिथि September 4, 2008..mw-parser-output cite.citationfont-style:inherit.mw-parser-output qquotes:"""""""'""'".mw-parser-output code.cs1-codecolor:inherit;background:inherit;border:inherit;padding:inherit.mw-parser-output .cs1-lock-free abackground:url("//upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/65/Lock-green.svg/9px-Lock-green.svg.png")no-repeat;background-position:right .1em center.mw-parser-output .cs1-lock-limited a,.mw-parser-output .cs1-lock-registration abackground:url("//upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d6/Lock-gray-alt-2.svg/9px-Lock-gray-alt-2.svg.png")no-repeat;background-position:right .1em center.mw-parser-output .cs1-lock-subscription abackground:url("//upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/aa/Lock-red-alt-2.svg/9px-Lock-red-alt-2.svg.png")no-repeat;background-position:right .1em center.mw-parser-output .cs1-subscription,.mw-parser-output .cs1-registrationcolor:#555.mw-parser-output .cs1-subscription span,.mw-parser-output .cs1-registration spanborder-bottom:1px dotted;cursor:help.mw-parser-output .cs1-hidden-errordisplay:none;font-size:100%.mw-parser-output .cs1-visible-errorfont-size:100%.mw-parser-output .cs1-subscription,.mw-parser-output .cs1-registration,.mw-parser-output .cs1-formatfont-size:95%.mw-parser-output .cs1-kern-left,.mw-parser-output .cs1-kern-wl-leftpadding-left:0.2em.mw-parser-output .cs1-kern-right,.mw-parser-output .cs1-kern-wl-rightpadding-right:0.2em.